अजूबा, फलों का राजा आम ने बदला अपना रंग

छत्तीसगढ़ में किसान कर रहे है दुनिया के सबसे मंहगे आम की खेती

दिल्ली। यूं तो पूरे विश्व में आम की लगभग 1000 प्रजातियां हैं। इनमे से बहुत सारी प्रजातियां भारत में भी पाई जाती है। आज के समय में किसान कृषि को व्यवसाय की तरह कर रहा है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ राज्य में भी देखने को मिल रहा है जहां किसान एक लाख रुपए से लेकर दो लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो बिकने वाले जापानी प्रजाति के मियाजाकी आम व बैंगनी रंग के अंबिका प्रजाति के आम जिसकी एक आम की कीमत 100 रूपए होती है के साथ ही आम की लगभग 42 प्रजातियों की खेती कर रहे हैं ।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम बिर्रा के किसान हीरा लाल कश्यप ने दुनिया के सबसे मंहगे आम मियाजाकी की खेती शुरू की है। इस एक आम का वजन औसतन 350 ग्राम होता है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपए से लेकर 2 लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो तक है। इसी जनपद के ग्राम करनौद के नोमन तिवारी की नर्सरी में बैंगनी रंग के अंबिका प्रजाति के आम की खेती हो रही है। यह हाईब्रिड फल है जो आम्रपाली और जनार्दन प्रजाति मिलाकर तैयार हुआ है। यह आम आधा किलो से लेकर 600 ग्राम तक का होता है। मार्केट में यह एक आम सौ रूपए में बिकता है।

—————
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer