कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा के दावपेच

गाजियाबाद।  जहां युद्ध के खतरे को लेकर देश भर में नागरिकों को मार्कड्रिल के माध्यम से आपातकाल में खुद की सुरक्षा करना सिखाया जा रहा है। ऐसे समय में कराटे वेलफेयर सोसाइटी देश और सेना के साथ मजबूती से खड़ी है देश के जवान बॉडर्र पर अपना कार्य कर रहे है वहीं देश के अंदर कराटे वेलफेयर सोसाइटी जैसी संस्थाओं ने अपना कार्य भी शुरू कर दिया है।

संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक एवं संरक्षक बी एल बत्रा ने बताया कि संस्था ने आज अपने कोचों के साथ शहर के कई स्कूलों में छात्रों को आत्मरक्षा के दावपेच तो सिखाए ही साथ ही युद्ध होने की स्थिति में कैसे खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है इसकी जानकारी भी दी। इस कड़ी में लाल कुआ स्थित ईश्वर चंद इंटर कॉलेज एवं अमनदीप इंटरनेशनल कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ईश्वर चंद्र इंटर कॉलेज के मैनेजर पवन त्यागी एवं अमनदीप इंटरनेशनल कॉलेज के डायरेक्टर संदीप त्यागी ने संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया और सभी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साहित किया


ट्रैनिंग देने वालों में संस्था के महासचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक राजीव मुंडेलवाल, ज्वाइंट सेक्टरी तुषार ठाकुर एवं प्रगति सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय समय पर महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर लगाते रहे हैं। जिनके तत्वाधान में अब तक हजारों लड़कियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के दावपेच सिखाए जा चुके हैं।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer