गाज़ियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर इनमेंटेक कॉलेज के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और उनकी टीम द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान के साथ संजीव बालियान एवं अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम भी थे।
स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया भी उपस्थित थे।
भाजपा द्वारा आयोजित एक अन्य प्रोग्राम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में एमएलसी / सभापति नियम पुनरीक्षण समिति धर्मेंद्र भारद्वाज का भी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में चार्म्स कैसल की डायरेक्टर अनीता सिंहल, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, सौरभ यादव, प्रशांत सरैया, संजय शर्मा, वी.के. सिंह, ज्योति तोमर, मदन शर्मा, आशु पंडित सहित सैकड़ों व्यापारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में धर्मेंद्र भारद्वाज (एमएलसी) ने कहा,
“व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हितों के लिए लड़ता आया है और मैं भी आपके हर संघर्ष में साथ खड़ा हूं। अजय सिंघल (मेरठ मंडल अध्यक्ष) ने कहा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन लगातार सक्रिय है और धर्मेंद्र जी का सहयोग संगठन की शक्ति को और बढ़ाएगा।
वही मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी (राष्ट्रीय सचिव) ने कहा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का स्वागत करना हमारे लिए गर्व का विषय है। उनकी उपस्थिति व्यापारियों के मनोबल को और ऊँचा करेगी।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा, गाज़ियाबाद में व्यापारियों के हित और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। संगठन की ताकत व्यापारी वर्ग की आवाज़ को और बुलंद करेगी।
———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट