क्या जन्मदिन के बहाने विधायक की दावेदारी पेश की महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने

स्नेह मिलन के रूप में कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया


गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का जन्मदिन स्नेह मिलन कार्यक्रम के रूप मे कार्यकर्ताओं ने बहुत धूमधाम से मनाया। पहले महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

उनके शालीमार गार्डन स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा वही उसके बाद पटेल नगर स्थित बैंक्विट हॉल में कार्यकर्ताओं और महानगर के लोगों के साथ जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी संजीव शर्मा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर , पगड़ी पहनाकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया गया ।


भाजपा महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों -कार्यकर्ताओं ने संजीव शर्मा का जन्मदिवस मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजियाबाद लोकसभा के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री,महापौर , पूर्व महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार , व्यापारीगण आदि ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद एवं बधाई दी।

————————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer