यशवीर चौधरी जिला अध्यक्ष एवं आदिल चौधरी को बनाया महानगर अध्यक्ष
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में फेरबदल करते हुए ओबीसी विभाग के दर्जनों जिला एवं महानगर अध्यक्षों की नई नियुक्तियां की गई है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां की गई है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जयहिंद
द्वारा जारी की गई सूची में दर्जनों जिलों के महानगर एवं जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां की गई है। अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची में गाजियाबाद में यशवीर चौधरी को जिला अध्यक्ष एवं आदिल चौधरी को महानगर में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
कांग्रेस के गाजियाबाद मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि दोनों अध्यक्ष तन मन से कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सेवा करते हुए एक नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे।