गौशाला अंडरपास जलभराव की समस्या : विधायक संजीव शर्मा ने नगरायुक्त को लिखा पत्र

गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कडी में अब उन्होंने गौशाला अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जलभराव की समस्या का समाधान जल्द से जलद कराने को कहा है।

विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपडा ने बताया कि संजीव शर्मा गौशाला अंडरपास की जलभराव की समस्या से पूरी तरह से अवगत हैं। इसी के चलते उन्होंने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि गौशाला अंडरपास उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है और बरसात के समय इसमे पानी भर जाने से शहर के लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। 100 मीटर की दूरी पर ही ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कॉरिडोर के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। अंडरपास में बरसात का पानी भर जाने से अनेक घटनाएं हो चुकी हैं।

अतःविषय की गंभीरता को देखते हुए इसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment