चीफ वार्डन ललित जायसवाल को निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश ने किया सम्मानित

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश द्वारा गाजियाबाद सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जयसवाल को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश प्रशस्ति पत्र 2022 से सम्मानित किया गया है।

सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश द्वारा गाजियाबाद की चीफ वार्डन ललित जायसवाल के साथ-साथ दीपक अग्रवाल, श्रीमती पारुल जैन को भी सम्मानित किया गया है। गाजियाबाद सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने चीफ वार्डन ललित जायसवाल एवं उनके साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

—————-
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer