डॉ बृजपाल त्यागी के 111 निःशुल्क ऑपरेशन कैम्प का शुभारंभ

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया रिबन काट का उद्घाटन

गाजियाबाद।आरडीसी राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ बृजपाल त्यागी 111 गरीबों के कान के पर्दों के निःशुल्क ऑपरेशन करेंगे। डॉ बृजपाल त्यागी के 111 निःशुल्क ऑपरेशन कैम्प का शुभारंभ भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के कर कमलों द्वारा हुआ। डॉ बृजपाल त्यागी ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का स्वागत व अभिनंदन किया।

इससे पहले डॉक्टर बीपी त्यागी ने हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के स्थापना दिवस के अवसर पर स्टाफ के साथ हवन किया। बता दे की डॉ बी पी त्यागी प्रत्येक वर्ष निशुल्क कानों के ऑपरेशन का कैंप लगते हैं किंतु इस वर्ष उन्होंने परमानंद महाराज के स्वास्थ्य कामना के लिए 111 गरीबों के कानों के पर्दों का निशुल्क ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा है। जिसका शुभारंभ सोमवार को किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद अमित त्यागी, पूर्व निगम उपाध्यक्ष सुनील यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सोम खेड़ा, महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, पूर्व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव चौपड़ा, जिला मंत्री वीरेंद्र यादव, अविनाश चौधरी एडवोकेट, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष गुर्जर, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष मोनू त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष राम त्यागी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा, पूर्व महानगर महामंत्री राजन आर्य वाल्मीकि एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

—–

वरिष्ठ  संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट 

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer