तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद में लोमेश भाटी बने अध्यक्ष

तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद में वार्षिक चुनाव संपन्न

गाजियाबाद। तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर लोमेश कुमार भाटी विजय हुए वही सचिव पद पर संजय यादव ने जीत हासिल की।
मुख्य चुनाव अधिकारी योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद चुनाव में सात पर्दों पर चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर लोमेश कुमार भाटी जीते, सचिव पद पर संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष विनोद गौतम, कोषाध्यक्ष मोनू शर्मा, सांस्कृतिक सचिव सिद्धार्थ शर्मा, सहसचिव पंडित रितेश गौतम ने जीत हासिल की। वही कार्यकारिणी सदस्य पद पर सिद्धार्थ त्यागी, विशाल चौधरी, विशेष गर्ग, नावेद खान, दिवाकर शर्मा को विजय घोषित किया गया।


बता दे की गुरुवार की सुबह मतदान प्रारंभ हुआ और शाम तक मतदान चला। जिसमें तहसील के अधिवक्ताओं ने मतदान किया इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

——-
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer