नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने महर्षि वाल्मीकि पार्क में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा उनका स्वागत भी किया गया।

 


भाजपा नेता प्रदीप चौहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने पर पहली बार महर्षि वाल्मीकि पार्क में पहुंचे मयंक गोयल का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस दौरान मयंक गोयल ने समाज के लोगों से संवाद कर उनके विचारों को सुना और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाजों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी सभी वर्गों के साथ मिलकर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगी।

——————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer