भाजपा द्वारा दीनदयाल जयंती पर पौधारोपण : विधायक अजीत पाल त्यागी ने लगाए पौधे

गाज़ियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में राजनगर मंडल में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने ‘पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पौधारोपण में महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, रॉयल किड्स डायरेक्टर राजेश गर्ग, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, महामंत्री मनोज गिरी, अभिजीत मुखर्जी, पार्षद कुलदीप त्यागी, अंजू पुंढीर, आरके जैन, विक्रम सैनी, श्री चंद चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवनभर समाज और राष्ट्र की सेवा को सर्वोपरि माना। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। उन्होंने पौधारोपण को हरित भारत और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

—————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer