मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप ने रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया। जनता दरबार कार्यक्रम में अलग-अलग समस्याओं को लेकर लोग उनसे मिलने और मदद की आस में उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़ितों को जल्द ही न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को सीधे दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर वह उनके पुत्र मुरादनगर विधानसभा सीट से विधायक अजीतपाल त्यागी और गिरीश त्यागी को सांत्वना देने व शोक प्रकट करने के लिए उनके लोहिया नगर स्थित आवास पर भी गए।

स्व. राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वर्गीय राजपाल त्यागी को सदैव याद किया जाएगा। राजपाल त्यागी ना सिर्फ त्यागी ब्राह्मण समाज बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

मेरठ और मोदी नगर में भी शोक प्रकट करने पहुंचे नरेंद्र कश्यप

रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप बृजपाल कश्यप के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने के लिए ग्राम नगली जनपद मेरठ पहुंचे। यहां सागर कश्यप को सांत्वना भी दी। तो वही ग्राम गोविंदपुर थाना परतापुर मेरठ में दीपक कश्यप के आवास पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भेंट की। इस दौरान दीपक कश्यप द्वारा मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत भी किया गया। इसके पश्चात ग्राम सारा निवाड़ी मोदीनगर में कृष्णपाल कश्यप के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए नरेंद्र कश्यप पहुंचे। इस दौरान उनके पुत्र श्याम लाल कश्यप से मुलाकात की और परिवार को दुख की घड़ी में साथ रहने का आश्वासन दिया।


मोदी और योगी रख रहे हैं हर वर्ग का ध्यान : नरेंद्र कश्यप

अपने आवास पर जनता दरबार में शामिल हुए लोगों को मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर एक व्यक्ति की चिंता करते हैं। तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनता को सर्वोपरि मानते हैं और जनता के हित को ध्यान में रखते हैं। उन्होंने कहा इस उद्देश्य को आगे बढ़ते हुए वह भी सदैव जनता को जनार्दन मानते हुए उनके काम समस्या और परेशानी को निदान करने का काम करते हैं।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment