महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा बने भाजपा प्रत्याशी

सांसद और विधायक रहे पार्टी संगठन पर हावी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा की 9 सीटों के भी उपचुनाव में भाजपा संगठन ने एक लंबी जद्दोंजहद के बाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का टिकट फाइनल किया है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की पैरवी सांसद अतुल गर्ग के अलावा कई विधायक भी कर रहे थे।

गाजियाबाद महानगर विधायक अतुल गर्ग द्वारा सांसदी का चुनाव लड़ने और विजयी होने के पश्चात के खाली हुई सदर विधायक की सीट पर हो रहे उपचुनाव में एक लंबी जद्दोंजहद के बाद अंतत पार्टी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है वही एक बार फिर पंजाबी समाज को निराशा हाथ लगी है। सूत्रों की माने तो महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की पैरवी सांसद अतुल गर्ग के साथ-साथ कई विधायक भी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर विधायकी की दौड़ में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक मोंगा के साथ-साथ मयंक गोयल भी थे।

 

अब देखना यह है कि क्या महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा इस चुनाव में विजयी होकर भाजपा की पुरानी परंपरा को कायम रख सकते हैं या नहीं।

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer