मेनका गांधी की संस्था PFA के कार्यकर्ता लोगों को डरा धमका ब्लैकमेल कर रहे हैं : रवि भटनागर

गाजियाबाद। मेनका गांधी की संस्था पयुपिल फॉर एनिमल जो आवारा पशुओं की तीमारदारी व देखरेख का काम करती है। इस संस्था के गाजियाबाद के सदस्य संस्था के नाम पर लोगों के खिलाफ साजिश कर रहे हैं और PFA के नाम पर लोगों से रंगदारी मांग रहे हैं। यह कहना है रवि विक्रम भटनागर का जो खुद एक सामाजिक व पशु कल्याण कार्यकर्ता है।

सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से रवि विक्रम भटनागर ने PFA की गाजियाबाद ईकाई के सदस्य सौरभ गुप्ता , गौरव गुप्ता , लता परमार , दुर्गा राय , पूनम खन्ना , अभिषेक शर्मा, अवनीश माथुर व कई अन्य सदस्यों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी समाज एवं देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है और PFA के नाम पर लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगते हैं। रवि विक्रम भट्टानागर ने आगे कहा कि PFA के सदस्य महिला केंद्रित कानून , वाइल्डलाइफ एक्ट, प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुलिटी इन एनीमल ( PCA ACT ) और इंडियन पीनल कोड और भारत सरकार द्वारा बनाए कानून का बेधड़क बेजा इस्तेमाल अपने कम्पटीटर को झूठे मुकदमों में फसाने के लिए मनमाने ढंग से पुलिस अधिकारियों की सहायता से इस्तेमाल करते हैं।

रवि विक्रम भट्नागर ने पत्रकारों के माध्यम से पुलिस प्रशासन से PFA के सदस्य सौरव गुप्ता , गौरव गुप्ता एवं कामिनी सिंह गुप्ता के खिलाफ व्यापक रूप से जांच कराने की मांग की है।

 

—————————-
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer