योग, ध्यान और अष्ट चक्र के माध्यम से स्वस्थ रहने का मंत्र

गाजियाबाद। नवरात्रि के दौरान अष्टमी के अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अमरदीप ने मरियम नगर नंदग्राम में निशुल्क योग सत्र का आयोजन किया। इस कक्षा का नियमित संचालन जिला संवाद प्रभारी विजेंदर त्यागी द्वारा किया जाता है।

योग सत्र के दौरान अमरदीप ने साधकों को अष्ट चक्रों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की –

मूलाधार चक्र : हमारी वीरता का प्रतीक है।

स्वाधिष्ठान चक्र : रचनात्मकता का प्रतीक है।

मणिपुर चक्र : ऊर्जा का प्रतीक है।

अनाहत चक्र : हृदय, प्रेम और करुणा का प्रतीक है।

विशुद्ध चक्र : कुशल वक्तव्य और उत्तम व्यवहार का प्रतीक है।

आज्ञा चक्र : दूरदृष्टि और विवेक का प्रतीक है।

सहस्रार चक्र : शांति और आत्मिक शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने इन चक्रों के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने हेतु विशेष ध्यान और अभ्यास भी कराए। इसके साथ ही साधकों को सूर्य नमस्कार तथा स्वस्थ जीवन के लिए अन्य महत्त्वपूर्ण योगासन और उपयोगी टिप्स भी सिखाए गए।

आज की इस योग कक्षा में प्रमुख साधकों में सुरेंद्र पाल सिंह, गिरीश त्यागी, विजय, समर सिंह, मयंक, प्रमोद शर्मा, सतीश त्यागी, सौदान सिंह और अखिलेश त्यागी सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।

_______________
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer