राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने किया महानवमी पर कन्या पूजन

गाज़ियाबाद। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा जीडीए मार्केट पटेल नगर सेकंड में कन्या पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। समिति की ओर से कन्याओं को भोजन, उपहार एवं आवश्यक वस्तुएँ भेंट की गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान, कन्याओं के महत्व और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

समिति अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय जन सेवा समिति सदैव नारी सम्मान, सुरक्षा और संवेदना को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत रही है। उन्होंने कहा—”हमारे समाज का भविष्य तभी उज्जवल होगा जब हम अपनी बेटियों को देवी का रूप मानकर उन्हें समान अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा देंगे। कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह लड़कियों की गरिमा और मूल्य को रेखांकित करने का सशक्त माध्यम भी है।”

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer