समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महासचिव बनी मधु चौधरी

महासचिव बनने पर मधु चौधरी का पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद। अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की महिला सभा इकाई में फेरबदल करते हुए गाजियाबाद की वरिष्ठ नेत्री मधु चौधरी को प्रदेश महिला सभा का महासचिव नियुक्त किया है।

मंगलवार को राजनगर आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रीमती मधु चौधरी का प्रदेश महासचिव बनने पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान मुख्य रूप से विरेंद्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष, अमन यादव जिला महासचिव, राजन कश्यप महानगर महासचिव, रविंदर यादव पूर्व अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, रश्मि चौधरी जिलाध्यक्ष महिला सभा, गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष, संजीव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, आनंद चौधरी, महेश यादव एडवोकेट, मनीषा त्यागी, शादाब खान, गौरव कृष्ण ढाकोलिया, समर चौहान, सोनू सैनी, रोहन यादव, विकास,संजय कुमार यादव, सत्येंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, नवीन कुमार शर्मा, हाजी नूर हसन चौधरी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, वसीम अहमद,अबुल हसन, रोशन त्यागी ,सुरेखा रानी, अमरीकन सैफी, रोहित, ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, राम यादव ,विकास कुमार, किरण चौधरी ,शशि कश्यप जिला महासचिव , वंदना चौधरी ,इमरान, रिजवान, साजिद सैफी उपस्थित रहे।

——————-
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer