आईएमए गाजियाबाद एवं गणेश अस्पताल ने लगाया सुराना गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर

गाजियाबाद। आईएमए गाजियाबाद एवं गणेश अस्पताल गाजियाबाद ने संयुक्त रूप से घुमेश्वर महादेव ग्राम सुराना मुरादनगर में एक निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।

आईएमए गाजियाबाद ने *आओ गांव चले* कार्यक्रम के तहत इस गांव को चुनते हुए प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को यहां विभिन्न सुविधाओं के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने का संकल्प लिया। इस पहले कैंप में गाँव के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर निशुल्क खून की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर थायराइड ,बोन मैरो डेंसिटी पलमोनरी फंक्शंस टेस्ट, पीएफटी, हाईट, वेट किया गया। चार महिला चिकित्सकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच की, जिसमें आईएमए अध्यक्ष डॉ अल्पना कंसल उपाध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा (निदेशक गणेश अस्पताल) फिजिशियन डॉक्टर विश्व बंधु जिंदल, डॉक्टर प्रहलाद चावला डायबिटीज रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रिजवान खान हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ मोनिशा दंत रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर नवनीत वर्मा नाक कान गला विशेषज्ञ, डॉ अरुणा अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सरकारी चिकित्सा सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप यादव ,डा अजय सैनी ने भी अपनी चिकित्सा सेवा प्रदान की। इस अवसर पर गांव में स्थित प्राइमरी स्वास्थ्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी संख्या में एएनएम आंगनबाड़ी वर्कर्स भी उपस्थित रही।


इस कैंप मे आईएमए उत्तर प्रदेश के सचिव डॉक्टर आशीष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ वाणी पुरी रावत ने टीम का आभार प्रकट किया एवं आगामी कैंपों की रूपरेखा के संबंध में विचार विमर्श किया। डा विश्व बंधु जिंदल द्वारा सीपीआर की ट्रेनिंग भी ग्रामीण लोगों को दी गई। डॉक्टर प्रहलाद चावला ने मधुमेह के रोगियों को खान-पान व्यायाम एवं नियमित दावों के बारे में बताया। डॉक्टर अल्पना कंसल डॉक्टर अरुणा अग्रवाल डॉक्टर अर्चना शर्मा ने महिलाओं को बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के संबंध में बताया।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम की रिपोर्ट

Leave a Comment