गाजियाबाद। एक अगस्त को बुलंदशहर में होने वाली संविधान बचाओ संकल्प रैली के लिए महानगर कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा की देश और प्रदेश जिन हालातों से गुजर रहा है हमारे देश का संविधान खतरे में है महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। देश को बांटने का काम किया जा रहा है। बाबा भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को बचाने के लिए बुलंदशहर में हो रही रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर देश को बचाने की भागीदारी में अपने को स्थापित किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से सुशांत गोयल, पुष्पा रावत ,ओम दत्त गुप्ता, हाजी लियाकत अली, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, पीसीसी डासना अशोक धाकड़, राजीव गुप्ता, जितेंद्र गौड़, अमित गौड़, कमलेश कुमारी एडवोकेट,सोनी गौतम, प्रदेश महासचिव sc-st विभाग साहिल खान, महेंद्र गौतम, कुलभूषण,मोनू आदि लोग उपस्थित थे।
——————–
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट