युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

नोएडा सेक्टर-39 में सनसनी: 

 

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद हुई है, जो युवक के हाथ में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर स्वयं को गोली मार ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक और युवती की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 —-

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment