खुशियों के रंगों से सराबोर होता अपना मेल मिलाप अयोध्या में

ब्रह्मभट्टवर्ल्ड “अयोध्या मंथन 2024” का हुआ आयोजन

अयोध्या। BBW द्वारा श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या में दो दिवसीय छटे मंथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे देश से भट्ट ब्राह्मण समाज के लगभग 682 लोगों ने भाग लिया।

ब्राह्मभात्तवर्ल्ड के प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष अमित रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में महिला, सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा-युवा, संगीत व सबसे महत्वपूर्ण वैवाहिक मुद्दों को शामिल कर इसे जीवंत बनाया गया। वहीं आनंद राज के प्रवक्ता ने बताया की मंथन कार्यकम सुबह से ही आरंभ हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई तद्पश्चात “श्रीराम स्तुति” ने वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया।

BBW मंथन के संस्थापक राय तपन भारती के प्रखर विचारों ने BBW द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम की सजीवता को संजीदगी से प्रस्तुत किया। मंथन के अध्यक्ष आनंद शर्मा और उपाध्यक्ष अजय बाबा ने देश भर से आए अतिथियों का स्वागत किया।

नासिक के राघवेंद्र भट्ट द्वारा मेडिटेशन मंत्रमुग्ध करने वाला था उनका विषय था जीवन ढोना नहीं जीना सीखें
महिला सत्र का मंच संचालन एडमिन प्रियंका राय और अमृता शर्मा के द्वारा किया गया। तमाम महिला पैनलिस्ट जिनमें “श्रीमती संध्या राय, रेणु भट्ट, अल्का ब्रह्मभट्ट, ज्योति शर्मा, निवेदिता भट्ट, डॉ स्वाति कुमारी, स्वीटी शर्मा, शाम्भवी भट्ट, प्रियंका शर्मा, बबिता शर्मा, पूजा राय व किरणबाला राय” ने “वेर्सेटाइल वूमेन” विषय पर अपने विचार रख इस परिचर्चा को और आकर्षक बनाया।

सामाजिक आयोजन में चर्चा का मुख्य विषय विवाह में देरी का कारण और निवारण ने इस गम्भीर मसले को मजबूती से इस पटल पर रखा। इस सत्र का संचालन राहुल शर्मा व अनुराधा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कई अभिभावक ने मंच से अपने पुत्र पुत्रियों के विषय में खुलकर बातें रखी। कवयित्री रेखा राय औऱ गायक सत्येश शर्मा द्वारा संगीत सत्र की खूबसूरत शुरुआत ने इस खूबसूरत शाम को और भी दिलकश बना दिया।

——————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment