हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट ने किया अभिनंदन
गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा एनएचएआई के चेयरमैन पूर्व जिलाधिकारी गाजियाबाद संतोष यादव का कार्यकाल दो साल बढ़ाये जाने पर हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट संजय नगर ने एक समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ दा कैबिनेट ने केंद्र सरकार में संतोष यादव का प्रतिनियुक्ति का समय बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार आईएएस संतोष कुमार यादव का कार्यकाल 17 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2027 तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही वो एनएचएआई के चेयरमैन पद पर 2027 तक बने रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में परमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अग्रवाल, विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने हनुमान जी महाराज का स्मृति चिन्ह, माता की चुनरी, अंगवस्त्र, पुष्पहार, फूलों की वर्षा से अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा महामंत्री, गजेंद्र शर्मा संगठन मंत्री, सुरेंद्र पाल त्यागी कोषाध्यक्ष, सदस्य धर्मेंद्र यादव डॉ हरीश शर्मा व्यापार मंडल महामंत्री संजय नगर मौजूद थे।
——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट