नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव: अनुराग नागर अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप महामंत्री निर्वाचित

गाजियाबाद। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निगम कर्मचारी संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनुराग नागर ने बाजी मारी, जबकि महामंत्री पद पर महेंद्र प्रताप विजयी घोषित हुए।

नगर निगम कर्मचारी संघ का यह चुनाव कुल आठ पदों के लिए हुआ था। चुनाव में दो पैनल आमने-सामने थे। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें अनुराग नागर शुरू से ही बढ़त बनाए रहे और अंततः विजयी घोषित हुए।

घोषित परिणामों के अनुसार —

  • अध्यक्ष: अनुराग नागर
  • उपाध्यक्ष: मयूर गिरधर
  • महामंत्री: महेंद्र प्रताप
  • उपमंत्री: भीम सिंह
  • संगठन मंत्री: आकाश शर्मा
  • प्रचार मंत्री: सिराजुद्दीन
  • कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार
  • कार्यालय मंत्री: विक्रम सिंह

विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों और कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संतोष जताया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer