नई दिल्ली। देश की प्रख्यात लेखिका मीनाक्षी भसीन ‘स्वर्ण शांति’ को एक भव्य समारोह में उनके हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए अद्विक पब्लिकेशन के निर्देशक अशोक गुप्ता एवं किआन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शालिनी अगम द्वारा ‘किआन- अमृत- सम्मान‘ से सम्मानित किया गया। अभी हाल ही में उनकी पुस्तक ‘हृदय कुसुम’ (काव्य- संग्रह) अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित हुई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर वाजपेई ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंदर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर वरिष्ठ साहित्यकार ममता किरण का सानिध्य रहा। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राम अवतार बैरवा, हिंदी अकादमी के पूर्व सचिव ऋषि कुमार शर्मा, साहित्यकार डॉ. शालिनी अगम, ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक ओमप्रकाश प्रजापति तथा अद्विक प्रकाशन के संस्थापक अशोक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री उषा श्रीवास्तव ने किया। शुभारंभ में मां सरस्वती के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।