फ्रांस में मिलेगी सोनू पाठक को पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि

गाजियाबाद। प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता सोनू पाठक को फ्रांस में पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। सोनू पाठक को यह सम्मान फ्रांस के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान “इकोले सुपरिएर रॉबर्ट डी सोरबोन” द्वारा प्रदान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व इसी शिक्षण संस्थान ने सोनू पाठक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी।

गाज़ियाबाद के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी सोनू पाठक को फ्रांस की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था “इकोले सुपरिएर रॉबर्ट डी सोरबोन” द्वारा पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों और निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करने के लिए दिया जा रहा है। सोनू पाठक को यह उपाधि 10 जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी। समारोह में शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेगे। वर्ष 2022 में भी इकोले सुपरिएर रॉबर्ट डी सोर्बन संस्थान ने गरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनू पाठक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की थी।

सोनू पाठक कोरोना काल मे जरूरतमंदों की बस्तियों में खुद जा जाकर लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी की पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की मुहिम को सहयोग करते हुए वृक्षारोपण करते हैं। सोनू पाठक गरीब बच्चों को शिक्षण सम्बन्धी सामग्री वितरित करते हैं। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था द्वारा यह सम्मान देने का निर्णय लिया गया है।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer