मणिपुर की घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

साहिबाबाद। दीनदयाल पुरी नंद ग्राम विधानसभा के साहिबाबाद में समाजवादी महिला सभा व क्षेत्रीय महिलाओं ने मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ कुकृत्य के विरोध कैंडल मार्च निकाला। केंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री की इस्तीफे की मांग की और केंद्र सरकार से तत्काल रुप से दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की गई।

यह कैंडल मार्च दीनदयाल पुरी नंद ग्राम से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक निकाला गया। जिसमें मुख्य रुप से समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना, योगेश्वरी गुज्जर, मोहसीन खान, शन्नो कुरेशी, सोनी, हेमलता, विक्रांत पंडित,अशोक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

——————–
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer