महानगर कांग्रेस ने किया संगठनात्मक मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन

महानगर मंडल प्रभारी एवं महानगर सचिव किये नियुक्ति


गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कार्यालय मे अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने एक कार्यक्रम के दौरान अंकुर पाल का जन्मदिवस मनाने के साथ साथ संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव द्वारा विनोद कुमार चौहान एवं विनोद शर्मा को महानगर मंडल प्रभारी ग्राम करहेड़ा, संजय कॉलोनी एवं अर्थला गांव के लिए मनोनीत किया गया। साथ ही मनोज कुमार को महानगर सचिव तथा राजीव कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष दिल्ली गेट, गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया।


महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की यह पदाधिकारी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने अंकुर पाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, इस्माइल खां, विनोद कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश जोगी, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग), मोहम्मद कासिम, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, हरिराम भारद्वाज, महानगर महासचिव रवि शंकर सूर्या, डॉ. रामजी शाह, राकेश कुमार, राजीव कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अंकुर पाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer