मुख्यमंत्री योगी ने किया केडीबी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा टकियार को सम्मानित

गाजियाबाद। राज्य स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली केडीबी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा रिद्धिमा  टकियार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक विशेष सम्मान समारोह में ₹100000 नगद, गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
 सम्मान समारोह का आयोजन लोक भवन  सभागार लखनऊ में किया गया, जहां माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ,बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व विभिन्न शिक्षाविद् और रिद्धिमा के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने रिद्धिमा को ₹1,00,000 की धनराशि, एक गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट और एक टैबलेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने रिद्धिमा की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर कहा, “रिद्धिमा टकियार ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि सपनों को साकार करने के लिए संकल्प और समर्पण की आवश्यकता होती है। यह सम्मान न केवल रिद्धिमा के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर रिद्धिमा ने विद्यालय  प्रधानाचार्या निवेदिता राणा, व शिक्षकों, को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्यों और उच्च शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी साझा किया।
के.डी. बी .पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निवेदिता राणा ने रिद्धिमा की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “रिद्धिमा ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। वह हमारे स्कूल की एक उज्ज्वल सितारा है जिसने कक्षा 10 में भी सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया था। हम उसकी भविष्य की सभी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
 विद्यालय  की 75वीं वर्षगांठ पर प्राप्त यह अभूतपूर्व सम्मान के. डी. बी परिवार के लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है जो  अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
   ————————–
 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer