राजनेता राष्ट्रनीति पर चर्चा करे : बिट्टा

 गाजियाबाद। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिंदा शहीद एम एस बिट्टा ने अधिवक्ता, समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष स. हरप्रीत सिंह जग्गी के निवास स्थान पर उनके माता पिता के स्वास्थ की जानकारी ली।
एमएस बिट्टा ने इस अवसर पर कहा कि आज हमे राष्ट्र की नीति पर चर्चा करनी चाहिए ना की जाति धर्म भाषा की। राष्ट सर्वोपरि है परन्तु आज सभी राजनीतिक दल जाति धर्म की राजनीति कर रहे हे जो की दुर्भाग्य पूर्ण है। जनता को जागरूक  होकर  समझना होगा,देश की उन्नति के लिए सभी को साथ लेकर चलना है।
बिट्टा जी ने सभी को एक जुट होकर देश की उन्नति में सहायक होने का संदेश दिया।
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह जग्गी, दयाल सिंह जग्गी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
   ———————–
  वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer