विधायक संजीव शर्मा कराएंगे कृष्णा नगर बागू के जय भीम पार्क का विकास

सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगा जय भीम पार्क


गाजियाबाद। विधायक संजीव शर्मा द्वारा शहर के विकास का अभियान निरंतर जारी है। कृष्णा नगर बागू विजयनगर में जय भीम पार्क का विकास कार्य उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड़ रूपये से कराया जाएगा। इसकी जानकारी खुद उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को दी।

 


विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपडा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को लिखे पत्र में बताया है कि पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु कृष्णा नगर बागू वियजयनगर के पार्क संख्या 1 जय भीम पार्क को शामिल किया है। विधायक संजीव शर्मा के अनुसार जय भीम पार्क का पर्यटन विकास जल्द ही शुरू हो जाएगा।

———————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer