विधायक संजीव शर्मा में जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री को लिखा पत्र

हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट किया जायेगा विकसित – जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिए आदेश

गाजियाबाद। कई दशकों से हिंडन नदी अपनी बदहाल स्थिति पर आंसू बहा रही है। न जाने कितने सांसद, विधायक आए और अपना कार्यकाल भी पूरा करके चले गए पर किसी ने कभी भी हिंडन नदी की सुध नहीं ली। जबकि पिछले कई दशकों से चाहे सांसद हो या विधायक हो या नगर निगम मेयर हो तीनों सीटों पर भाजपा का ही परचम लहरा रहा है। वर्तमान शहर विधायक संजीव शर्मा ने हिंडन नदी की बदहाली को देखते हुए उसकी साफ सफाई एवं स्वच्छता को लेकर एक पहल की है।

विधायक संजीव शर्मा ने जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर ऐतिहासिक हिंडन नदी पर भी रिवर फ्रंट विकसित करने की मांग की है।
विधायक संजीव शर्मा के पत्र के जवाब मे जल शक्ति व बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने के निर्देश दिए है। विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों से शहर की बहुत बडी समस्या का समाधान होने जा रहा है। हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित होगा जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधायक संजीव शर्मा ने 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर बताया था कि हिंडन नदी पर करहैडा पुल से हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक दोनों तरफ लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट तर्ज पर रिवर फ्रंट विकसित किए जाने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार 70 प्रतिशत तक धनराशि व्यव करने की मंजूरी दे रही है। इस सम्बंध में गाजियाबाद विेकास प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के बीच पत्रावलि भी की जा चुकी है, मगर कोई निर्णस अभी तक नहीं लिया गया है। गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित किया जाना अनिवार्य है।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment