पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

सौहादपूर्ण माहौल में सभी ने चंदन लगाकर एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

गाजियाबाद। हर वर्ष की भांति इस बार भी पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद का होली मिलन समारोह रविवार को एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल कविनगर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आए पत्रकारों का एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , योगेश कौशिक, संजीव वर्मा, तोषिक कर्दम, रिंकू नारायण आदि ने तिलक, पटका और होली की टोपी पहनाकर सभी का अभिनंदन किया और होली की शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने सभी को होली की शुभकामनाए दी और कहा की यह कार्यक्रम पिछले 15 सालों से निरंतर चला आ रहा है और हर बार यह कार्यक्रम भव्य रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में देश की जानी मानी कवयित्री दीपाली जैन जिया ने भी कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से चार चांद लगा दिए। उन्होंने हंसी ठिठोली करते हुए सभी पत्रकार बंधुओ को खूब गुदगुदाया। इसके अलावा पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव वर्मा ने भी होली पर मधुर गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इनके बाद वरिष्ठ पत्रकार राकेश पराशर, संजय श्रीवास्तव, डॉक्टर मधु शर्मा, अली मेहंदी, डा राजवीर सिंह, सुदामा पल, मीनाक्षी शर्मा, रेखा अग्रवाल ने भी मौजूद पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी और होली के गीत, कविता आदि गुनगुनाए। सभी ने आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और लजीज व स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

इस मौके पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, महामंत्री संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, तोषिक कर्दम, कुलदीप त्यागी, मीडिया प्रभारी रिंकू नारायण, संजीव श्रीवास्तव, राकेश पाराशर, रेखा अग्रवाल, अशोक कौशिक, अशोक शर्मा, रश्मि ओझा, किशन स्वरूप, मनीष गुप्ता, सी पी सिंह, नंदकिशोर उपाध्याय, सुदामा पल, मीनाक्षी शर्मा, सविता शर्मा, सोबरन सिंह, मुकेश गुप्ता, डॉ राजवीर सिंह, श्रीराम, रवि तुषार, सैयद अली मेहंदी, रविंद्र सिंह, तनिषा सिंह, आकाश दीप, कुलदीप आर्य, राकेश राजपूत, मोहित भारद्वाज, अमन वत्स, श्रवण कुमार, दीपक सिंह, जितेंद्र कौशिक, जितेंद्र कुमार, अशोक शर्मा,अमित तिवारी, आशुतोष यादव, अमन राय, नरेश कुमार, डा अशोक कुमार, नरेश राजपूत, शिवम गिरी, सूर्य कुमार, मुकेश कर्दम, एनी गर्ग, हिमांशु आर्य, सुधीर रस्तोगी, नरेश वर्मा, प्रीति मिश्रा, शाहबाज खान, शिव कुमार पवार, अफजल खान, वंदना आदि सैकड़ों की संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment