भगवान विष्णु के छठे अवतार है भगवान परशुराम ज़ी : संजीव शर्मा
गाजियाबाद। सदर विधायक संजीव शर्मा के चौधरी मोड़ स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की व भगवान परशुराम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं। भगवान परशुराम ने भार्गव वंश में जन्म लिया। उनका जन्म त्रेतायुग में अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इसी कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय हैं। भगवान शिव से उन्हें कई अद्वितीय शस्त्र भी प्राप्त हुए थे। इन्हीं में से एक था भगवान शिव का परशु जिसे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। यह इन्हें बहुत प्रिय था व इसे हमेशा साथ रखते थे। परशु धारण करने के कारण ही इन्हें परशुराम कहा गया। आज के दिन भगवान परशुराम की पूजा उपासना करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
भगवान परशुराम की पूजा करने से विष्णु भगवान की भी कृपा बनी रहती है। भगवान परशुराम ने आतताईयों के आतंक से मुक्ति दिलाकर पृथ्वी पर धर्म व न्याय की स्थापना की की थी।
इस अवसर पर महीम गुप्ता, आशुतोष, अमन, संदीप, हिमांशु, मोहित, कार्तिक, हर्ष, सुरेंद्र त्यागी, मनोज कांगड़ा, पियूष एवं हरीश गौड आदि भी मौजूद रहे।
——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट