
गाजियाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही गणेश अस्पताल का उद्देश्य रहा है। अपने इसी उद्देश्य को लेकर गणेश अस्पताल समय-समय पर निःशुल्क जांच शिविरों का आयोजन भी करता रहा है। इसी क्रम में रविवार को अस्पताल परिसर में निशुल्क हड्डी एवं फिजियोथैरेपी जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की एमडी डॉ. अर्चना शर्मा, डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुणिमा, डॉ. आकांक्षा बंसल, डॉ. बिराज सिंह, डॉ. सुधीर एवं गीता जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच एवं फिजियोथैरेपी परामर्श निशुल्क प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की हड्डियों से संबंधित समस्याओं की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। गणेश अस्पताल द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मरीज पहुंचे। इस दौरान विभिन्न जांचों और उपचार सेवाओं पर विशेष छूट भी प्रदान की गई।
अस्पताल की एमडी डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि गणेश अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल आगे भी इसी तरह के निःशुल्क शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि हर व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा मिल सके।
———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट


