जिला सर्विलांस अधिकारी ने की चार मरीजों की पुष्टि : एक मरीज अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बार फिर से कोरोना धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहा है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में चार मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है तो वही तीन मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है और वह स्वस्थ हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की बृज विहार गाजियाबाद निवासी 18 वर्षीय महिला को 18 मई से खांसी जुखाम बुखार की शिकायत थी। महिला ने कौशांबी स्थित एक अस्पताल में जब इसकी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद वह महिला अस्पताल में भर्ती और उसका इलाज चल रहा है।
वसुंधरा निवासी एक दंपत्ति जो हाल ही में बेंगलुरु से वापस आए थे तथा वह भी खांसी जुकाम की समस्या से पीड़ित है। डॉक्टर की सलाह पर उनका भी कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें दोनों ही पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में दोनों मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है और वह स्वस्थ हैं।
तीसरे केस में वैशाली निवासी एक 37 वर्षीय महिला को चार-पांच दिन से खांसी जुकाम की शिकायत थी जिसकी जांच कराने पर वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट