गाजियाबाद के खेलों के पितामह अनिल कौशिक को मिला गुरु द्रोणाचार्य सम्मान

गाजियाबाद। लगभग तीन दशक से खेलों के प्रति समर्पित अनिल कौशिक को आज उनकी मेहनत का फल मिला है। खेल के प्रति अपना तन मन निछावर करने वाले अनिल कौशिक को गुरु द्रोणाचार्य समाज से सम्मानित किया गया है।

विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनब गोपाल IAS तथा ओ पी यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से ग़ज़िआबाद में जुडो ओर कराते की स्थापना करने एवं भारत मे क्रॉसबो शूटिग को स्थापित करने के लिए शिदोशी हांसी अनिल कौशिक को गुरु द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया।

गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित अनिल कौशिक ने बताया कि आज उन्हें सम्मान मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है। अनिल कौशिक में आगे बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन खेलों के प्रति समर्पित किया है और उनके सिखाए हुए कई खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय गेम्स खेल रहे हैं।

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer