मकर संक्रन्ति पर समाधान जन कल्याण समिति ने किया कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण

गाजियाबाद। मकर संक्रांति के अवसर पर समाधान जन कल्याण समिति ने आंगन एवं आंचल वृद्ध आश्रम तथा सिंदूरी देवी पर्वतीय वृद्धालय तथा नवजीवन कुष्ठ आश्रम हिंडन नदी पर जाकर महिलाओं एवं बच्चों को कंबल तथा गर्म कपड़े वितरित किए एवं उनके दैनिक जीवन की जरूरतो को पूरा करने की सामग्री भी उपलब्ध कराई।

समाधान जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान समाधान जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडo यशोदा यादव , प्रदेश महासचिव विकास देशवाल , राष्ट्रीय सचिव चिना यादव, नोएडा, मीडिया प्रभारी शिवम गोस्वामी मेरठ व संगठन के कई कार्यकर्ता भी साथ रहे।

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer