कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में

 

सिविल डिफेंस वार्डनों को दी गई साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान वार्डनों को साइबर क्राइम से कैसे बचें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी के निर्देशन में साइबर विशेषज्ञ अदित्य कुमार द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध काॅल को न उठाए। विदेश से आने वाली काॅल से भी सतर्क रहें। अंजाने लिंक को खोलने पर फोन को हैक किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम की सूचना तत्काल फोन नं 112 अथवा 181 या फिर 1930 पर दें। साथ ही साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी के बैंक से पैसे निकल जाएं तो तत्काल बैंक को सूचित करें तथा बेवसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि अगर आपके ईमेल एड्रेस का कहीं कोई दुरुपयोग कर रहा है तो किस प्रकार उसे देखा जा सकता है।

सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी ने कहा कि साइबर विशेषज्ञ द्वारा दी जाने वाली जानकारी सभी वार्डन अपनी डायरी में अवश्य नोट करके रखें ताकि जरूरत पड़ने पर मदद हो सके। इस मौके पर सिविल डिफेंस के लगभग 90 पदाधिकारी एवं वार्डन उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों को उपनियंत्रक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer