ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

गाजियाबाद। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के गाजियाबाद आगमन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता एवं उनकी टीम ने मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर, पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार शर्मा ने कहा की
राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों के एक सशक्त आवाज है जो न केवल व्यापारीक हितों की रक्षा करता है बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी बखूबी निभाता है। उन्होंने व्यापार मंडल के कार्यों के सराहना करते हुए आशा व्यक्त की की
भविष्य में भी यह संगठन अपनी जिम्मेदारियां सक्रिय रूप से निभाते रहेगा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला मंत्री आशु पंडित, संदीप त्यागी ‘रसम’ सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने भी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से क्षेत्रीय विकास, व्यापारिक समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा की जिस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer