विधायक संजीव शर्मा ने किया वार्ड 7 में निर्माण कार्यो का शिलान्यास

जनता की हर समस्या का होगा समाधान : संजीव शर्मा


गाजियाबाद। भाजपा विधायक संजीव शर्मा द्वारा इन दिनों शहर को नित नए विकास कार्यो की सौगात दी जा रही है। विकास कार्यों की कडी में शुक्रवार को भी कई स्थानों पर विधायक संजीव शर्मा ने 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्याे का उदघाटन किया।

विधायक संजीव शर्मा ने शुक्रवार को वार्ड 7 में तीन स्थानों पर नाली व इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। इंटरलॉकिंग पर अनुमानित लागत 20.76 लाख आएगी।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि शहर का विकास कराकर उसको उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का आदर्श शहर बनाना ही उनका लक्ष्य है। उनके निवास व जनसंपर्क कार्यालय पर प्रतिदिन बडी संख्या में लोग आकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं, जिनका समाधान कराया जा रहा है। साथ ही शहर की जनता से सलाह लेकर ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

—————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer