अथर्व सिंह भदौरिया ने 98.75 % अंक प्राप्त कर किया परिवार का नाम रोशन

लखनऊ। राजाजीपुरम लखनऊ के आईएससी बोर्ड की कक्षा 12 के छात्र अथर्व सिंह भदोरिया ने 98.75% अंक प्राप्त कर अपना एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इसके पहले भी अथर्व ने कक्षा 10 में भी 98.6% अंक प्राप्त कर अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन किया था।

अथर्व के माता-पिता ने इस उपलब्धि को अथर्व की लगन, एकाग्रता एवं समयबद्द पढ़ाई को दिया है वही अथर्व ने अपनी उपलब्धि को अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को समर्पित किया है।

——————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment