राष्ट्रीय महासचिव खेल प्रकोष्ठ विजय कौशिक के कार्यालय पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह

संजीव अरोड़ा को बनाया खेल प्रकोष्ठ का गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष


गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक के कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी निरपाल सिंह द्वारा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ पद पर
संजीव अरोड़ा की नियुक्ति की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह ने बताया संजीव अरोड़ा समाजसेवी और व्यापारी हैं और विभिन्न खेलों से उनका संबंध रहा है जिसमें उन्होंने समय-समय पर भाग लिया है खेलों के लिए संजीव अरोड़ा हमेशा आगे बढ़कर किसी न किसी रूप में योगदान करते हैं राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक ने भी संजीव अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू , प्रदेश महासचिव रविंदर चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ जगराज बालियान , जिला सचिव दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

———————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment