गाजियाबाद। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा एक मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह मशाल यात्रा घंटाघर से शुरू होकर नवयुग मार्केट होते हुए शहीद स्थल पहुंची जहां पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
मशाल यात्रा शुरू करने से पूर्व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह मशाल यात्रा हम सभी को यह स्मरण कराती है कि देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति हमारा कर्तव्य केवल स्मरण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का निरंतर संकल्प होना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को अपने इन महान नायकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।”
मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, पूर्व सैनिकों, पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सहभागिता रही। यात्रा का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता संयोजक कामेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, अमरदत्त शर्मा, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी गुंजन शर्मा प्रदीप, चौधरी संजीव झा, राजीव अग्रवाल , संजय रावत, पार्षद कपिल वशिष्ठ , गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज , राम त्यागी अमित रंजन , मोनिका पंडिता, गजेंद्र चौहान, नीरज त्यागी, विनीत शर्मा, हेमंत त्यागी आदि मौजूद रहे।