भारतीय कराते का इतिहास

भारत की प्रथम राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली में 5 , 6, 7 फरवरी 1993 को कराते संघ ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का महासचिव मै स्वयं था और आयोजन सचिव हरीश चावला थे।


इस चैंपियनशिप में 19 राज्यो के लगभग 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डी पी यादव , महावली सतपाल , डीआईजी जी आर गुप्ता दिल्ली पुलिस , बलराम यादव पूर्व खान मंत्री , मुहम्मद आवाद अल्वी पूर्व निदेशक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया. आदि रहे।

रेफरी पैनल में स्वर्गीय एस बी गुरुंग, आर एस कँवर, शिंगारी, दिनेश , ब्रजेश भाऊ, नरेश शर्मा , आदि रहे। इस कार्यक्रम ने भारत की कराते की रफ्तार ही बदल दी और भविष्य में यह एक मील का पत्थर सावित हुआ।

इस प्रथम राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप को आयोजन कराने में माननीय डीपी यादव ( पूर्व सांसद) का विशेष सहयोग रहा। आयोजन सचिव हरीश चावला ने दिन रात मेहनत करके इसे सफल बनाया। मैं आप सभी का हिरदय से आभार प्रकट करता हूँ।

————————–

शिदोशी सोके डॉ अनिल कौशिक की कलम से

 

Leave a Comment