उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहा संगठन सर्जन अभियान

गाजियाबाद। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डासना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजापुर द्वारा संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ने की और मंच संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि सतीश शर्मा जिलाध्यक्ष ने संगठन सर्जन मंडल कमेटी के गठन पर गहन चर्चा की। संगठन सर्जन पर सभी ने अपने विचार रखें तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज जिला गाजियाबाद में सांसद विधायक मेयर पार्षद नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा होने के बावजूद गाजियाबाद में दमनकारी नीतियों का कार्य किया जा रहा है। किसानों को बर्बाद कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। हमारे नेता अनुज तेवतिया महरौली गांव में पिछले 4 महीने से छुट्टी में किसानों की मांग को उठा रहे थे। उन्हें तीन दिन से झूठा मुकदमा लगाकर जेल में डाल रखा है। उधर घंटाघर गुड मंडी के व्यापारियों को गाजियाबाद की बीजेपी के द्वारा एक नक्शा व्यापारियों को देकर गोल मार्केट को ध्वस्त कर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है घंटाघर गुड मंडी के व्यापारियों में बहुत ज्यादा भय का माहौल है।


बैठक में मुख्य रूप से जगदीश सैनी रियाज सैफी गुलफान भाई, इमरान कुरेशी इस्लाम बंजारा मोहम्मद कफील एडवोकेट उमेश शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश सैनी महामंत्री रियाज सैफी सचिन इमरान कुरेशी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ अदना नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्तार असलम कुरैशी गुलफान आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी, पन्नालाल जयप्रकाश गंगा प्रसाद विनय चौधरी सुभाष शर्मा रमेश मांगू लाल यादव सत्य प्रजापति उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment