योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है : सतीश शर्मा
गाजियाबाद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दलितो और महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा की पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उ०प्र० में होते है। पूरे प्रदेश का शायद ही कोई जनपद होगा जहां आये दिन कोई जघन्य अपराध न होता हो। इतना ही नहीं जो सामाजिक अपराध खत्म से हो गये थे वह भाजपा के शासन काल में फिर से होने लेगे हैं, जैसे दलितों की बारातों पर हमला, उन्हें घोड़ी पर न चढ़ने देना और तो और अब दबंग उन्हें अपने इलाकों से निकलने देना भी नहीं चाहते। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है।
मुख्यमंत्री जाति और धर्म देखकर अपराधियों की पहचान करते हैं।
पुलिस विभाग द्वारा 16 जुलाई से 15 अगस्त तक के आंकड़े मे गाजियाबाद जनपद की प्रमुख घटनाएं
1. आपराधिक मामलों की 1119 फिर
2. महिला उत्पीड़न की 310 फिर
3. लूट चोरी डकैती की 335 फिर
4. साइबर क्राइम की लगभग 125 FIR दर्ज की गई जिनमें एक फर्जी दूतावास की घटना भी प्रमुख रूप से शामिल है।
उपरोक्त सभी घटनाक्रम
स्पष्ट करती हैं कि उ०प्र० में कानून का राज खत्म हो चुका है तथा अपराध और अपराधियों का राज कायम है। हम मुख्यमंत्री योगी से नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग करते है । पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, एडवोकेट चन्द्रपाल, महानगर अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष कुमार प्रेमी, सुशील कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सुशील कुमार शर्मा व्यापार प्रकोष्ठअध्यक्ष हरिओम गुप्ता, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह, समसुद्दीन, उदयसिंह पाल और सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।