राजनगर रामलीला में डांडिया नाइट के साथ शुरू हुआ श्रीराम महोत्सव

गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर और प्रवीण एंड पार्टी दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से डांडिया नाइट का आयोजन राजनगर रामलीला मैदान में किया गया। मां दुर्गा को मनाने के लिए राजनगर रामलीला महोत्सव के प्रथम दिन सैंकड़ों महिलाओं, पुरुषों ने गरबा – डांडिया नृत्य किया ।

डांडिया नाइट की संचालिका परवीन ने अपने विशेष अंदाज में सभी का मन मोह लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में राजनगरवासियों तथा दूर दूर से आए लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ गरबा और डांडिया का आनंद लिया।

 

संस्था के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि डांडिया के साथ ही श्री रामलीला महोत्सव की विधिवत शुरुवात हो गई है। अगले दिन खाटू श्याम महोत्सव ओर गणेश शोभा यात्रा के बाद रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
डांडिया नाइट में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया और नृत्य कर आनंद लिया।

डांडिया में समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री सीए दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, संगठन मंत्री अमरीश कुमार त्यागी व मुकेश मित्तल मुख्य सलाहकार अनिल कुमार , आर एन पाण्डेय, योगेश गोयल, सुभाष शर्मा, राजीव मोहन, बृजमोहन सिंहल, दिनेश शर्मा, सुन्दर लाल यादव, जी.पी. अग्रवाल, के. पी. गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, मनीष वशिष्ठ, राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, दीपक कांत गुप्ता , आलोक मित्तल, जितेन्द्र रंधावा, मदन लाल हरित,ओमप्रकाश भोला, गोल्डी सहगल, विजय लुम्बा, सीए डीके गोयल सहित राजनगर के अन्य कई व्यक्ति मौजूद रहे।

——————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment