गाजियाबाद में दशहरा: एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रावण दहन

 धू धू कर जल गया अहंकार रूपी रावण

गाजियाबाद। जिले में दशहरे के अवसर पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया गया। सबसे पहले कविनगर रामलीला मैदान में रात 7:40 बजे सांसद अतुल गर्ग व मुरादनगर विधायक  अजीत पाल त्यागी ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन हुआ।

इसके बाद राजनगर रामलीला मैदान में जिलाधिकारी द्वारा रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले का दहन  हुआ और संजय नगर सेक्टर 23 में विधायक अजीत पाल त्यागी ने  पुतलों का दहन किया गया।

 

गाजियाबाद की सबसे पुरानी रामलीला, घंटाघर रामलीला मैदान स्थित सुल्लमाल रामलीला कमेटी द्वारा लगभग रात 11 बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया, जिसमें गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने विशेष रूप से हिस्सा लिया और रावण के पुतले का दहन किया।

पुतला दहन के बाद भगवान श्रीराम की आरती शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे और दशहरे का उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

——

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer