जनशक्ति एक आवाज ट्रस्ट ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रत्येक मनुष्य को जीवन मे एक बार ब्लड डोनेशन जरूर करना चाहिए : डॉ.संजीव शर्मा


गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर 23 स्थित भगवान परशुराम मंदिर मे जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में काम से कम एक बार ब्लड डोनेशन जरूर करना चाहिए। इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेके गौर , पार्षद पप्पू नागर, जिला चेयरमैन विनीत शर्मा, जनशक्ति एक आवाज के संयोजक अवनीश त्यागी, संरक्षक मनोज पंडित , जिला प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा, राजीव कुमार, महानगर अध्यक्ष ललित बिष्ट, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु दत्त दुबे, टीटू भाई, ब्रह्मदत्त दुबे, महिला सभा के अध्यक्ष अर्चना चौधरी, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, भूषण पंडित, राकेश शर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी पाराशर,आर एस शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर बबलू सिंह , अशोक ठाकुर, अशोक पंडित, हरीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट