आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त डॉ. शाहीन शाहिद IMA से निष्कासित

 


गाजियाबाद। राजधानी में लाल किले के पास हुए बम विस्फोट के बाद आईएमए कानपुर ने संस्था की आजीवन सदस्य डॉ शाहीन शाहिद को एंटी नेशनल एक्टिविटीज के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी आईएमए गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी डॉ नवनीत ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है।

डॉ नवनीत ने बताया कि IMA कानपुर ब्रांच ने लाल किला बम कांड की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन शहीद को तत्काल प्रभाव से उनकी देश विरोधी गतिविधियों के चलते संस्था से निष्कासित कर दिया है जिसकी जानकारी उन्होंने प्रदेश कार्यालय को भी भेज दी है। इसके बाद डॉक्टर शाहीन शहीद को प्रदेश कार्यकारिणी से निष्कासित करने के साथ-साथ केंद्रीय कार्यकारिणी को भी उनके निष्कासन की संस्तुती की गई है।

———————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer